LalJi Tandon Biography ( लाल जी टंडन जी का जीवन परिचय )



LalJi Tandon Biography 

( लाल जी टंडन जी का जीवन परिचय )

नमस्कार दोस्तो, 

कैसे हो आप, आशा करता हूँ कि आप सब अच्छे ही होंगे.

जैसा कि आप लोगों कों मालूम है कि आज मध्य प्रदेश के राज्यपाल का निधन हो गया ये जानकारी उनके पुत्र ने ट्वीवटर के माध्यम से दी. 

Lal ji Tandon Biography

इसलिए आज  हम आप लोगो को मध्यप्रदेश के 22वे और वर्तमान में कार्यरत राज्यपाल Lal Ji Tandon Ji की Biography विस्तार से जानकारी देगे, जिनका हाल ही में 20 July 2020 को निधन हो गया है।


Lal Ji Tandon जी Lucknow से 14वी लोकसभा के सदस्य रह चुके है।

LAl Ji Tandon जी को 21 August 2018 को बिहार का राज्यपाल बनाया गया।

20 July 2019  को मध्यप्रदेश के राज्यपाल बनाये गए थे।


संक्षिप्त जीवन परिचय

नाम –                  लाल जी टंडन
लोकप्रिय नाम -   बाबूजी
जन्म –                 12 April 1935
जन्म-स्थान –        लखनऊ
पिता का नाम –    शिवनरायण टंडन
माता का नाम –    अन्नपूर्णा देवी
धर्म –                    हिन्दू
राष्ट्रीयता -             भारतीय
पुस्तक –               अनकहा लखनऊ


जन्म और परिवार ( Birth & Faimly)

  • Lal Ji Tandon जी का जन्म 12 April 1935 को लखनऊ में हुआ।
  • इनके पिता का नाम शिवनरायण तथा माता का नाम अन्नपूर्णा देवी था।
  • Lal Ji Tandon जी का विवाह 1958 में कृष्णा टंडन जी के साथ हुआ।
  • उनके तीन बेटे भी है। उनमें से गोपाल जी टंडन मौजूदा योगी सरकार में मंत्री है।

शिक्षा (Education) -

Lal Ji Tandon ने स्नातक की डिग्री कालीचरण डिग्री कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

राजनीतिक सफर (Political Career)-

  1. Lal Ji Tandon शुरूआत में ही संघ से जुड़ गये बाद में वे अटल बिहारी बाजपेयी जी के सम्पर्क में आये.  इसके बाद वो लगभग 5 दशक तक उनके साथ जुड़े रहे।
  2. अटल बिहारी जी के निधन के बाद वो काफी परेशान हो गये थे, इससे उनके बीच के सम्बन्धों का पता चलता है।
  3. Lal Ji Tandon दो बार 1978-84 और 1990-96 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद (विधान परिषद) के सदस्य रहे. इस दौरान वो 1991-1992 में U.P. सरकार में मंत्री  भी बने रहे।
  4. इसके बाद, वह लगातार तीन बार 1996-2009 तक विधान सभा (M.L.A) के सदस्य बने रहे।
  5. लाल जी 1997 में नगर विकास मंत्री बने। मायावती और कल्याण सिंह की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहें।
  6. लाल जी  2003–07 विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे, । 
  7. 2009 में अटल जी राजनीति से दूर हुयें तो उनकी ऐतिहासिक लोकसभा सीट लखनऊ खाली हो गयी तब उनकों ही लखनऊ से चुनाव में खड़ा किया गया और वो आसानी से जीत गये।
  8. बिहार के राज्यपाल के रूप में टंडन जी को राज्य विश्वविद्यालयों की अकादमिक गतिविधियों को व्यवस्थित बनाने के लिये प्रशंसा मिली।
  9. लाल जी टंडन को 20 जुलाई 2019 को मध्यप्रदेश के 22 वे राज्यपाल  के रूप में मनोनित किया गया। उनसे पहले वहाँ आनंदी बेन पटेल राज्यपाल थी जो अब  वर्तमान में यूपी में राज्यपाल हैं।

पुस्तक और विवाद 

April 2004 में लोकसभा के चुनाव के दौरान अपने जन्म दिवस के अवसर पर साड़ी बाँट रहें तभी भगदड़ मच गयी और 21 महिलाओं की मौत हो गयी। बाद में इन्हें इस मामले में क्लीन चिट दे दी गयी।

लाल जी टंडन ने अपनी पुस्तक “अनकहा लखनऊ” में कई खुलासे किये जिसकी वजह से उनकी पुस्तक विवादों में आ गयी।

Lal Ji के अनुसार लखनऊ की संस्कृति के साथ छेड़छाड़ हुई है, उनके अनुसार लक्ष्मण टीला का नाम मिटा कर उसे टीले वाली मस्जिद नाम दे दिया गया है।

लाल जी के अनुसार, लखनऊ का पौराणिक इतिहास मिटाकर वहाँ पर नवाही कल्चर का विस्तार कर दिया गया है।

लाल जी के अनुसार लक्ष्मण टीले पर एक शेष गुफा थी, जहाँ हर बार मेला लगता था लेकिन खिलजी के वक्त उसे नष्ट कर दिया गया।

बाद में औंरगजेब नें वहाँ पर एक मस्जिद का निर्माण कर दिया।

निधन

Lal Ji Tandon की 13 जून 2020 को अचानक तबीयत खराब हो गयी और उन्हें लखनऊ के मेदांता हास्पिटल में भर्ती कराया गया । यहाँ पर उनका Covid Test करवाया गया लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी। 

वहाँ के डाक्टर राकेश कपूर नें बताया कि राज्यपाल टंडन जी को बुखार आ रहा था, इस कारण से ही उन्हें अस्पताल लाया गया था।

लाल जी का निधन 21 जूलाई 2020 को सुबह लखनऊ कें मेंदाता हास्पिटल में ही हो गया, यह जानकारी उनके पुत्र गोपाल दास जी टंडन ने Twitter के माध्यम से दी।

नमस्कार दोस्तों अगर आपको मेरी द्वारा डाली गयी पोस्ट पंसद आ रही है या आप कोई सुझाव देना चाहते है तो टिप्पणी जरुर करे, अगर आप भी कुछ लिखना चाहते है तो हमे जरूर सूचित करें हम आपकी पोस्ट आपकी तस्वीर के साथ साझा करेंगें। आप इस पोस्ट को share करके मेरे हौसले को बनाये रखे। धन्यवाद 



Previous
Next Post »

If u have any doubt , plz comment me ConversionConversion EmoticonEmoticon