मुलायम सिंह यादव जी का जीवन परिचय ( Mulyam Singh Yadav Biography )

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश की राजनीति के दिग्गज नेता जी मुलायम सिंह यादव का जीवन परिचय :-

नमस्कार दोस्तो, आज हम आप लोगों के लिये एक ऐसे शख्स की Biography लेकर आये जो शिक्षक, और पहलवान दोनों ही रहा किसानों की बीच जब गया तो धरतीपुत्र कहलाया, एक गाँव के शिक्षक से लेकर देश रक्षा मंत्री तक कि जिम्मेदारी संभाली। 

सबसे बड़े प्रदेश(Uttar Pradesh ) का तीन बार मुखिया बना। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि मैं किसकी बात कर रहा हूँ।

उत्तर  प्रदेश का एक ऐसा धुरंधर नेता जिसने गांव से निकलकर उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य का तीन बार मुख्यमंत्रीऔर केन्द्र में रक्षा मंत्री बनकर अपनी अलग पहचान बनायी। आज हम अपने इस धुरंधर नेता और धरती पुत्र कहे जाने वाले मुलायम सिंह यादव जी  के बारे में ही विस्तार से जानेगे -
मुलायम सिंह यादव 


जन्म व प्रारंभिक जीवन –


मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 ईo को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गाँव में एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। 

इनकी माता का नाम मूर्ति देवी और पिता का नाम सुघर सिंह यादव था। 

ये पाँच भाई-बहन ( रतन सिंह, अभयराम सिंह, शिवपाल सिंह और कमलादेवी ) हैं।

इनके पिता इन्हें पहलवान बनाना चाहते थे, परन्तु इन्होंने राजनीति को चुना।


पुरानी फ़ोटो (मुलायम सिंह जी की )

 

शिक्षा व करियर(Education & Career) –

इन्होंने K. K.  Inter college,  इटावा उत्तरप्रदेश में शिक्षा प्राप्त की। ये इस कॉलेज में छात्र संघ के नेता भी थे।

इसके अतिरिक्त A. K. College ,  शिकोहाबाद और B.R. College कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की।

इसके बाद Delhi University से बीo एo पास किया। फिर इन्होंने Agra University से स्नातकोत्तर (एमo एo) की उपाधि प्राप्त की। 

Gujrat Univesity से राजनीति शास्त्र में एमo एo किया। इसके बाद कुछ समय तक अध्यापन का कार्य भी किया।

वैवाहिक जीवन (Marriage life)–

इनका पहला विवाह मात्र 18 वर्ष की अवस्था में 13 वर्ष की मालती देवी से हुआ। ये उस वक्त विवाह नहीं करना चाहते थे परन्तु अपने एक रिश्तेदार से किये गए वादे के अनुसार इन्हें विवाह के लिए राजी होना पड़ा।

लेकिन इनकी पहली पत्नी का निधन 2003 में हो गया, इन्हीं के पुत्र अखिलेश यादव हैं जिनकी पत्नी का नाम डिंपल यादव है। 

नेता जी ने दूसरा विवाह साधना गुप्ता से किया। जिनकी संतान प्रतीक यादव और उनकी पत्नी का नाम अपर्णा यादव हैं। 

नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से देखे मुलायम जी के पूरे परिवार को

मुलायम जी का पूरा परिवार

राजनीतिक जीवन (Political Career) –

इनके राजनीतिक सफर की शुरुवात का श्रेय इनके राजनीतिक गुरु नत्थू सिंह को जाता है। उन्हीं के परंपरागत विधानसभा क्षेत्र जसवंत नगर से इन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुवात की।

राजनीतिक जीवन मे धरतीपुत्र और नेता जी के नाम से मशहूर थे।

4 अक्टूबर 1992 ईo को इन्होनें समाजवादी पार्टी की स्थापना की।इस पार्टी ने प्रदेश में चार बार सरकार बनाई। 

मुलायम सिंह जी तीन बार वह खुद मुख्यमंत्री रहे जबकि चौथी बार 2012 में उनके पुत्र अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी। 

अखिलेश यादव के कार्यकाल में उनके परिवार मे विरासत को लेकर कडा़ संघर्ष शुरू हो गया। 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की हैसियत से एक बड़ी बैठक बुलाकर उनके पुत्र अखिलेश यादव ने खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया और मुलायम सिंह यादव को पार्टी का संरक्षक बना दिया गया।

2017 के विधानसभा चुनाव में सपा बुरी तरह हार गई और बाद में मुलायम सिंह यादव जी के छोटे भाई शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नाम से अलग संगठन बना लिया।

मुलायम सिंह यादव फिलहाल समाजवादी पार्टी के संरक्षक हैं और मैनपुरी से पार्टी के उम्मीदवार।

1967: में, वह उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए।

1977: में, वह पहली बार उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री बने।

1980: में, वह लोक दल के अध्यक्ष बने।

1982 से 1985: तक, उन्होंने उत्तर प्रदेश विधान परिषद में विपक्ष के नेता के रूप में पद संभाला।

1989: में, वह पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

1990: में, वह चंद्रशेखर की पार्टी जनता दल (समाजवादी) में शामिल हुए।

1992: में, उन्होंने समाजवादी पार्टी (सोशलिस्ट) की स्थापना की।

1993: में, वह दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

1996: में, वह मैनपुरी क्षेत्र से 11 वीं लोकसभा के सद्स्य चुने गए थे।

1999: में, वह संयुक्त मोर्चा गठबंधन सरकार के अंतर्गत भारत के रक्षा मंत्री बने।

1999: में, उन्होंने दो लोकसभा सीटों - संभल, कन्नौज से चुनाव लड़ा और दोनों ही सीटें जीतीं।

2003: में, वह तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

2004: में, उन्होंने 183,8 99 वोटों के अंतर से गन्नौर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी, जो अब तक की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड माना जाता है।

2004: में, उन्होंने मैनपुरी क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीता।

2014: में, उन्होंने 16 वीं लोकसभा चुनाव के दौरान दो सीटों आज़मगढ़, मैनपुरी से चुना लड़ा और दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की।


मुख्यमंत्री के रूप में –

  1. ये 3 बार अलग-अलग कार्यकाल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
  2. 5 दिसंबर 1989 ईo को पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और 24 जून 1991 तक पद पर रहे।
  3. 4 दिसंबर 1993 को दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और 3 जून 1995 तक मुख्यमंत्री रहे।
  4. 29 अगस्त 2003 को तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और 12 मई 2007 तक पद पर रहे।

विशेष- 1996 में पहली बार मैनपुरी सीट से लोकसभा चुनाव जीता. केंद्र में संयुक्त मोर्चे की सरकार बनी और वह रक्षा मंत्री बने. हालांकि, यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चली 

सम्मान व पुरस्कार –

28 मई 2012 को लंदन में ‘अंतर्राष्ट्रीय जूरी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री चौधरी चरण सिंह ने इन्हें ‘लिटिल नेपोलियन‘ कहा

मुलायम सिंह जी पर पुस्तकें –

इनके जीवन पर पहली Book अशोक कुमार शर्मा ने “मुलायम सिंह  यादव – चिन्तन और विचार लिखी” । 

इसके बाद राम सिंह और अंशुमान यादव द्वारा “मुलायम सिंह – ए पोलिटिकल बायोग्राफी” लिखी जो उनकी अब प्रमाणिक जीवनी है।

अभी हाल ही में उनके ऊपर एक Movie बन रही है जिसका Trailer रिलीज़ हो गया है। नीचे दिए गए Link पर आप उनकी Picture का Trailer देख सकते है।

मुलायम सिंह यादव जी पर बनी Movie का Trailer



नमस्कार दोस्तों, अगर आप लोगो को मेरे द्वारा किये लिखे गए Post पसंद आ रहे हो तो हमे Comment के माध्यम से जरूर अवगत करवाये अगर आप कोई सुझाव देना चाहते है तो जरूर दे ताकि हम अपने अगले लेख में सुधार ला सके ।

दोस्तो अगर आप भी हमारे साथ जुड़ना चाहते और कोई लेख लिखना चाहते है हमे अपनी एक फोटो और लेख जरूर भेजे हम आपकी फ़ोटो के साथ आपके लेख को post करेंगे।
धन्यवाद



Previous
Next Post »

If u have any doubt , plz comment me ConversionConversion EmoticonEmoticon